भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर जयपुर में विशाल समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। जयपुर में समारोह में सम्मिलित होने के लिए कोटा से भी हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए है। सुबह 6 बजे से ही भारत माता के जयकारे लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ता बसों व कारों से रवाना हुए। इससे पहले कार्यकर्ताओं को झण्डे, बैनर, दुपट्टै बांटे। शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पीएम मोदी की सभा मे जाने के लिए कुल 300 बसों लगाई गई है। इनमें शहर के लिए 150 व ग्रामीण के 150 बसें है। इसके अलावा 150 निजी (कारो) वाहनों से भी जयपुर के लिए रवाना हुए है। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रवाना किया। बड़ गांव स्थित तिरुपति रिसोर्ट पर कार्यकर्ताओं को नाश्ता करवाया गया। कोटा से रवाना हुए काफिले में 40-50 फीसदी महिलाएं है। सुबह कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया। राकेश का कहना है कि कोटा जिले से 6 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जयपुर के समारोह में शामिल होंगे।


