जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट व एआई का सुरक्षित उपयोग करना बहुत जरूरी: जैन

सुरक्षित इंटरनेट दिवस2026 के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में इंटरनेट एवं एआई के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का विवेकपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग करना आवश्यक है, ताकि साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सके। जैन ने बताया कि इस वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस की थीम स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प-एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज रखी गई है। उन्होंने इंटरनेट के साथ एआई के उपयोग से जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में एआई आधारित तकनीकों का उपयोग शिक्षा, प्रशासन, सुरक्षा और दैनिक जीवन में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इन तकनीकों का सही, नैतिक और सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि एआई टूल्स का उपयोग करते समय डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, फर्जी जानकारी से बचाव और डिजिटल जिम्मेदारी का ध्यान रखना अनिवार्य है, ताकि तकनीक समाज के लिए लाभकारी सिद्ध हो सके। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, पुलिस उप अधीक्षक अरविंद जांगिड आदि मौजूद रहे। बाड़मेर. बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *