तोलियासर गांव में बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे गृह प्रवेश के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से उसमें लगी आग की चपेट में आने से छह जने झुलस गए। इसमें गृह प्रवेश की पूजा करने वाले दो पंडित सहित घर की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि तोलियासर गांव में जेठूसिंह राजपुरोहित के नए मकान में यज्ञ चल रहा था। इस बीच रसोई घर में दूध गर्म करने की रस्म निभाई जा रही थी। जैसे चालू करने के लिए जैसे ही रेगुलेटर ऑन किया। गैस का पाइप टंकी से से निकल गया। गैस के प्रेशर के कारण वह तेजी से आंगन में फैल गई। आंगन में उस समय हवन चल रहा था। हवन की चपेट में आने से गैस ने आग पकड़ ली। उस समय घर में 40 से अधिक महिलाएं और बच्चे थे। गैस लीकेज की आवाज होते ही सभी लोग घर से बाहर भागे। हवन के दौरान वहां फॉम वाले गद्दों ने आग पकड़ी। गनीमत रही कि अधिकांश महिलाएं और बच्चे बाहर निकल गए। पीछे रहे यज्ञ करवान रहे पंडित श्रीडूंगरगढ़ निवासी पंडित जगदीश उपाध्याय (51) पुत्र चंपालाल, यज्ञवेदी के पास बैठी घर के मालिक जेठूसिंह की प|ी विमला (35) बुरी तरह से झुलस गए। इस बीच पंडित जगदीश के बड़े भाई मूलचंद (60) भी अंदर पहुंच गए। वे भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। जेठूसिंह के भी हाथ और पैर जले मगर वे बाहर निकल गए थे। इस बीच घर की बुजुर्ग महिलाएं पुष्पा (73) प|ी गोविंद सिंह, मीनू (50) पत्नी शीशपाल सिंह आग की चपेट में आने से झुलस गई। इनमें से मूलचंद, जगदीश और विमला ज्यादा झुलसे। उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया। वहीं पुष्पा, मीनू और जेठूसिंह का श्रीडूंगरगढ़ में इलाज कर उनहें छुट्टी दे दी। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में इलाज के बाद मूलचंद उपाध्याय को छुट्टी दे दी। वहीं जगदीश और विमला को भर्ती रखा गया है। प्रत्यक्षदर्शी मूलसिंह बताते हैं कि जैसे ही गैस सिलेंडर लीक हुआ। उसकी चपेट में आने से फोम के बने गद्दों ने आग पकड़ ली। इससे छह जने झुलस गए। गनीमत रही कि गैस के आग पकड़ने से पहले ही घर में मौजूद 40 से अधिक महिलाएं और बच्चे बाहर निकल गए। सिलेंडर से गैस लगातार आ रही थी। उसे बंद करने के लिए कई बार दरियां फेंकी मगर गैस बंद नहीं हुई। अगर, गैस पूरी निकल जाती तो उसमें विस्फोट हो सकता था। ऐसे में मैंने उस पर गीली दरी रखी और उसे बाहर ले आया। उसके बाद मिट्टी आदि डालकर गैस लीकेज बंद की। सूचना मिलने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल हॉस्पिटल ले गए। वहीं आग लगने के कारण सभी लोग घर से बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। घर में लगी आग को बुझाया।


