3380 अभ्यर्थियों को उपाधियां दी जाएंगी, 31 को मिलेंगे स्वर्ण पदक

बीटीयू का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 13 मार्च को राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न संकायों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे। चतुर्थ दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग एवं कुलसचिव रचना भाटिया के निर्देशन में 12 आयोजन समिति और उनके संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। जो संयोजक यूसीईटी प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह संधू के निर्देशन में इस आयोजन की सम्पूर्ण कार्य योजना पर कार्य कर रहे है। कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि चतुर्थ दीक्षांत समारोह के दौरान बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की 2580, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) की 4, बैचलर ऑफ डिजाइन (बी डिजाइन) की 12, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की (पीएचडी) की 9, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की 483, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 242, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) की 42 सहित प्रस्तावित कुल 3380 डिग्रियों एवं बैचलर ऑफ डिजाइन (बी डिजाइन) में 3, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) में 16, ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में 3, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में 1 सहित कुल 23 प्रस्तावित स्वर्ण पदकों तथा इसके अतिरिक्त ऑटोनोमस महाविद्यालयों के 8 स्वर्ण पदकों का वितरण राज्यपाल द्वारा विद्यार्थियों को किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *