कोटा महोत्सव में होगा फोटो कॉन्टेस्ट:कॉन्टेस्ट एवं एग्जीबिशन के 15 व घूमर शो एवं लोकल टेलेंट हंट के लिए 18 फरवरी तक भेज सकते हैं नाम

कोटा में 21 एवं 22 फरवरी को कोटा महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली फोटो कॉन्टेस्ट एवं एग्जीबिशन के लिए 15 फरवरी तक प्रतिभागियों से एंट्री ली जाएंगी। फोटो कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागी कोटा के प्रमुख पर्यटन स्थलों, दर्शनीय स्थलों एवं वन्य जीवन से संबंधित खुद के द्वारा खींची गई फोटो कॉन्टेस्ट के लिए 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक भेज सकेंगे। फोटो कॉन्टेस्ट के लिए प्रोफेशनल कैमरा एवं मोबाईल से खींची गई फोटो की अलग-अलग एंट्री ली जाएंगी। इसके लिए उप वन संरक्षक वन्य जीव कोटा अनुराग भटनागर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतिभागी अपनी चयनित फोटो की एंट्री के लिए उप वन संरक्षक वन्य जीव कार्यालय स्टेडियम के सामने नयापुरा कोटा में भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं। कोटा महोत्सव के तहत 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोकल टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसके लिए 11 से 18 फरवरी तक प्रतिभागी अपना नाम भेज सकते हैं। लोकल टेलेंट हंट के तहत एकल एवं सामूहिक नृत्य तथा गायन के लिए अपना नाम भेजा जा सकता है। कोटा महोत्सव में 21 फरवरी को शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित होने वाले घूमर शो के लिए भी प्रतिभागियों से नाम आमंत्रित किए गए हैं। घूमर शो के लिए प्रतिभागी 11 से 18 फरवरी तक अपने नाम भेज सकते हैं। लोकल टेलेंट हंट प्रतियोगिता एवं घूमर शो में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 18 फरवरी तक शाम 6 से रात 9 बजे तक प्रधानाचार्य संगीत महाविद्यालय रामपुरा कोटा राजकुमार कनाडा से भी संपर्क कर सकते हैं। कोटा महोत्सव के तहत 21 फरवरी को आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया है। इस क्यूआर कोड को मोबाईल से स्कैन कर अपना नाम भेजा जा सकता है। प्रतिभागी कोटा महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन निम्न लिंक https://forms.gle/DdQXKnuqaQmpXmzw7 के माध्यम से भी करवा सकते हैं। बता दे कोटा महोत्सव में मास्टर शेफ प्रतियोगिता, करियर फेयर, सामूहिक घूमर नृत्य, सेलिब्रिटी नाइट, हैरिटेज वॉक, कचौरी फेस्ट सहित कई आयोजन होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *