ओलिंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह का जयपुर कनेक्शन:एसकेआईटी कॉलेज में बोले- यहीं से शुरू करूंगा बॉक्सिंग सेटअप, पहली नौकरी भी जयपुर में की थी

जयपुर के स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसकेआईटी) के पच्चीसवें वार्षिकोत्सव समारोह ‘प्रवाह 2025 – अतुल्य भारत’ में शनिवार को ओलिंपिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह ने अपने जीवन के संघर्षों की कहानी साझा की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विजेंद्र ने बताया कि उनका जयपुर से विशेष लगाव है, क्योंकि 2004-05 में उन्होंने यहीं रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में अपनी पहली नौकरी की थी। विजेंद्र ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए और शुरुआत कभी भी की जा सकती है। उन्होंने अपने खेल जीवन की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हॉकी और एथलेटिक्स से शुरुआत की और फिर बॉक्सिंग में अपना करियर बनाया। उन्होंने घोषणा की कि वे जयपुर में एक बॉक्सिंग सेटअप की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में आईआरएसईई अधिकारी प्रेम लोछब (आईआरएसईई अधिकारी) अध्यक्षीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई, इसके बाद तीन दिवसीय इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट ’आवेग-2025’ का शुभारंभ हुआ। समारोह में कॉलेज के चेयरमैन सूरजाराम मील, वाइस चेयरमैन अनिल बाफना, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर अकादमिक प्रो. एस.एल. सुराना, रजिस्ट्रार रचना मील और डीन प्रो. आर.के. जैन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे एवं उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया।
निराश ना हो, शुरुआत कभी भी संभव
ओलिम्पिक पदक विजेता विजेंद्र सिंह ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कहा कि कभी भी निराश ना हो, शुरुआत कहीं से भी की जा सकती है। बूरा वक्त भी ऐसे ही निकल जाएगा, जीवन को एंजॉय कीजिए। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी को देखते हैं एवं वैसा ही बनना चाहते हैं, तो कहीं ना कहीं मोटिवेशन मिल ही जाता है। उन्होंने पहले हॉकी फिर एथलेटिक्स से शुरुआत करने पर आने वाली आर्थिक समस्याओं का किस्सा सुनाया, फिर बॉक्सिंग का रुख किया। उन्होंने अपने कॅरिअर में विभिन्न ओलिम्पिक के दौरान के किस्से, बॉलीवुड में काम समेत अन्य वाक्ये सांझा करते हुए स्टूडेंट्स को मोटिव किया। 40 से अधिक कॉलेज ने की शिरकत स्पोर्ट्स फेस्ट में पूरे राज्य के 40 से अधिक कॉलेजों के छात्र शामिल हुए। स्टूडेंट्स में खेल का जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। फेस्ट के पहले दिन बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, रस्साकशी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल सहित कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स फेस्ट का संचालन संयोजक अजीत सिहाग के साथ महेंद्र कुमार बेनीवाल, चंदन कुमार और अमृता भंडारी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *