जयपुर में कल से शुरू होगा 10 दिवसीय रंग-राजस्थान महोत्सव:300 कलाकार करेंगे प्रस्तुति, नाटक से लेकर वॉक-थिएटर तक 30 गतिविधियां होंगी

जयपुर में कल (रविवार) से रंग राजस्थान महोत्सव का 10वां संस्करण शुरू होने जा रहा है। गुलाबी नगरी में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के करीब 300 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) और राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (आरआईसी) में होने वाले इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में नाटक, रंग चौपाल, स्कूल संग रंग, रंग कार्यशाला और वॉक-थिएटर सहित 30 विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रतन थियाम, नेटफ्लिक्स सीरीज के निर्देशक और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार और एंकर शैलेश लोढ़ा जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। टीवी, सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़े कलाकार और निर्देशक भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दर्शकों को कलाकारों के साथ संवाद करने, उनकी कार्यशालाओं में भाग लेने और विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। मास्टर क्लास, कहानी-श्रुतियां और राजस्थानी, हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में विविध कलाओं की प्रस्तुतियां इस महोत्सव की विशेष आकर्षण होंगी। जेकेके के अलंकार गैलरी में राजेश सोनी और दिनेश प्रधान द्वारा तैयार की गई “रंग नवरस” प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जो रंगमंच प्रेमियों और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस रंगीन प्रदर्शनी में जयपुर रंगमंच की ऐतिहासिक और विरासत यात्रा को नाट्य चित्र के जरिए जीवित दिखाया जाएगा|।इस 10-दिवसीय रंग राजस्थान महोत्सव के दौरान 20 निर्देशकों की प्रस्तुतियां, 2 दर्जन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां, 28 नाट्य प्रस्तुतियां और एक दर्जन लोक राजस्थानी प्रस्तुतियां रहेगी|जयपुर से ही रंग राजस्थान महोत्सव का पहली बार 2012 में आयोजन किया गया था। इस बार 10 वें संस्करण को पिछले संस्करणों की तुलना में ज्यादा लंबा (10 दिन) रखा गया हैं क्योंकि रंग राजस्थान उत्सव की 10 वीं बरसी भी इसके साथ मनायी जा रही हैं। इस बार तीन नए कार्यक्रम- अंतर्राष्ट्रीय प्ले बर्ड, वाक थिएटर और थिएटर थ्रेड को शामिल किया गया हैं। रंग महोत्सव को विभिन्न रंग मिलेंगे नाट्य प्रस्तुतियां, लोक प्रस्तुतियां, नाट्य प्रदर्शनी, रंग चौपाल, परंपरागत नाट्य शैली से लेकर आधुनिक शैली की विभिन्न नाट्य विद्याएं के द्वारा| दर्शकों से मिल रहे रीस्पान्स और फीडबैक की वजह से रंग महोत्सव ने जयपुर में पिछले एक दशक का सफल सफर किया हैं। 10-दिवसीय रंग राजस्थान महोत्सव का आयोजन रंग मस्ताने के द्वारा किया जा रहा हैं। इसको राजस्थान सरकार के पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग प्रायोजित कर रहे हैं। रंग उत्सव के उद्घाटन के साथ संगीत नाटक अकादमी और पदम पुरस्कार से सम्मानित रतन थियाम के “कानुप्रिया” नाटक की प्रस्तुति होगी। बॉलीवुड कलाकार अजय कुमार का नाटक “बड़ा भांड”, नेटफलिक्स के निर्देशक आकर्ष खुराना का नाटक “तीन-कहानियां”, और शैलेश लोढ़ा का नाटक “माई डैड’स् गर्लफ्रेंड” को प्रस्तुत किया जाएगा। रंग महोत्सव में भीलवाडा के गोपाल आचार्य का “भीड़ भरा एकांत”, कोटा के राजेन्द्र पंचल के “बांदरवाल और शीर्षकीन”, जोधपुर के आशीष चारण का “गवाड़ी”, बीकानेर के सुदेश व्यास का “दुलारी बाई”, राजस्थानी लोक अभिनय “बाम रसिया” और मीना बाती का लोक अभिनय इत्यादि प्रमुख प्रस्तुतियों को शामिल किया गया हैं। रंग राजस्थान महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *