राजस्थान विधानसभा में पेश बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने टोंक जिले के लिए विकास की कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स बनेगा। वहीं बीसलपुर कमांड एरिया में 100 करोड़ की फव्वारा सिंचाई योजना में किसानों को सब्सिडी मिलेगी। 650 करोड़ की लागत से नई ट्रांसमिशन लाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति करने की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं से सैनिक परिवारों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सैनिक एवं कल्याण क्षेत्र कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र पेयजल आपूर्ति ऊर्जा क्षेत्र शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र पर्यटन एवं धरोहर संरक्षण सड़क एवं आधारभूत संरचना पशुपालन एवं ग्रामीण विकास


