राजनांदगांव| सुरगी में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार भाई- बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई। उसका भाई घायल है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में जारी है। घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है। सुरगी पुलिस ने बताया कि सोमनी के ग्राम ककरेल में रहने वाली 30 वर्षीय सुलोचना यादव अपने भाई रवि यादव के साथ कुम्हालोरी गई थी। जहां से शाम में दोनों लौट रहे थे। तभी सुरगी तालाब के पास मेन रोड में मालवाहक ने उन्हें टक्कर मार दी।


