सतना जंक्शन पर 8 हजार कुंभ यात्री पहुंचे; VIDEO:प्लेटफॉर्म और पटरियों पर भागते दिखे श्रद्धालु, दो स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ीं

प्रयागराज महाकुंभ में शाही और अमृत स्नान समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। शनिवार की शाम को सतना जंक्शन पर कुंभ यात्रियों की भाड़ी भीड़ देखी गई। स्टेशन पर लगभग 8 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई, जिससे प्लेटफॉर्म से लेकर रेल पटरियों तक यात्रियों का जमावड़ा लग गया। ट्रेनों में जगह पाने की होड़ रीवा से आनंद विहार जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन पहले ही रीवा से पूरी तरह भरी हुई आई थी। फिर भी सतना से करीब एक हजार और यात्री इस ट्रेन में सवार हुए। बोगियों में जगह बनाने के लिए यात्रियों को काफी संघर्ष करना पड़ा। आरपीएफ और जीआरपी के जवान तथा रेलवे प्रशासन भी इस भारी भीड़ के सामने असहाय नजर आए। दो स्पेशल ट्रेन चलाकर स्थिति संभाली स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन को आनन-फानन में दो विशेष कुंभ मेला ट्रेनें चलानी पड़ीं। पहली स्पेशल ट्रेन शाम साढ़े 6 बजे सतना से छिवकी के लिए रवाना की गई, जिसमें 22 कोच थे और करीब 5 हजार यात्री सवार हुए। इसके बाद भी लगभग 2 हजार यात्री स्टेशन पर रह गए, जिनके लिए रात साढ़े 10 बजे कटनी से एक और मेला स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई। प्लेटफॉर्म से लेकर पटरियों तक भीड़ यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों ने रेल की पटरियां पार कर दूसरी तरफ भी जमावड़ा लगा लिया। प्लेटफॉर्म पर परिवारों के साथ आए बच्चे इस भारी भीड़ को देखकर सहमे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *