सीकर के मौसम में आज बड़ा बदलाव आया। सीकर में आज न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सीकर में आसमान में सुबह हल्के बादल भी छाए रहे। फिलहाल मौसम एक्सपर्ट्स की मानें तो चार से पांच दिन सीकर में बारिश या सर्दी को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। आज न्यूनतम तापमान में गिरावट का कारण रात को ठंडी हवाएं चलना है। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। उत्तरी हवाओं का दबाव कम रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार फिलहाल सीकर जिले में 15 फरवरी तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। दो दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लगातार उत्तरी हवाओं का दबाव कम रहा तो सर्दी का असर भी कम हो जाएगा। इस बीच यदि कोई नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा तो मौसम में बदलाव आ सकता है। सीकर में 5 दिनों का तापमान


