कोटा में बारात से लौट रहे युवक की मौत:एक साथी को घायल होने पर पहुंचाया हॉस्पिटल, तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर

कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक का गंभीर हालत में हॉस्पिटल में इलाज जारी है। दोनों युवक बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। अनंतपुरा थाना ASI कमल किशोर ने बताया की पवन वर्मा व विक्रम 10 फरवरी को बारात में जगपुरा गए थे। रात को बारात से वापस लौट रहे थे। साढ़े 10 बजे करीब करनेश्वर महादेव रोड़ उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। पवन के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि विक्रम का इलाज चल रहा है। पवन वर्मा (20) रंगतालाब थाना रेलवे कॉलोनी का रहने वाला था। वर्तमान में उम्मेदगंज थाना उद्योग नगर में अपने मामा के यहां रहता था। पवन मजदूरी (पेंटिंग) का काम करता था। विक्रम भी उम्मेद गंज का रहने वाला है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *