विधानसभा में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद बजट पर बहस शुरू होगी। बजट पर बहस के दौरान विपक्षी कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा के विधायकों के बीच जमकर वार पलटवार के दौर चलेंगे। सरकारी नौकरियों की घोषणा नहीं होने और बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस, भाजपा विधायक एक दूसरे की सरकारों की कमियां-खामियां गिनाएंगे। बजट बहस शुरू होने से पहले विधानसभा में कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बीएसी के फैसलों का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाएंगे। अगले सप्ताह डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस का जवाब देंगी। बजट बहस का जवाब देते हुए भी कई बड़ी घोषणाएं करने की परंपरा रही है, ऐसे में उस समय कई घोषणाएं होने के आसार हैं। स्टेट हाईवे टोल फ्री करने या नहीं करने पर आएगा जवाब विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान स्टेट हाईवे टोल फ्री करने या नहीं करने को लेकर सरकार का रूख साफ होगा। सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल ने स्टेट हाईवे पर छोटे वाहनों को टोल फ्री करने पर सरकार से सवाल पूछा है। इस सवाल पर प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा जवाब देंगे। वसुंधरा राजे सरकार के समय स्टेट हाईवे से छोटे वाहनों को टोल फ्री किया था। बाद में कांग्रेस सरकार ने इस फैसले को बदलते हुए फिर से छोटे वाहनों से टोल वसूली शुरू कर दी थी। …. बजट का सार- ‘बिना घी का चूरमा’:323 करोड़ के जादुई पिटारे ने चौंकाया, हर वर्ग को लुभाया, जानिए क्यों नहीं की 1 लाख भर्तियों की घोषणा


