सीकर में अचानक 7 डिग्री गिरा पारा, सुबह बादल छाए:न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज, जानिए अगले चार-पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

सीकर के न्यूनतम तापमान में आज अचानक 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं जिले में सुबह हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों में बारिश या ज्यादा सर्दी का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम 12.3 डिग्री और अधिकतम 27.5 डिग्री तापमान था। इस गिरावट का मुख्य कारण रातभर चलने वाली ठंडी हवाएं हैं। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम फिलहाल ड्राई रहने का अनुमान है। उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी,हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार फिलहाल सीकर जिले में 15 फरवरी तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। दो दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लगातार उत्तरी हवाओं का दबाव कम रहा तो सर्दी का असर भी कम हो जाएगा। इस बीच यदि कोई नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा तो मौसम में बदलाव आ सकता है। सीकर में 5 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *