जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:कचरे के ढेर हटे, सीवर लीकेज ठीक; खुले नाले और बंद एस्केलेटर पर कार्रवाई बाकी

जयपुर की मूलभूत समस्याओं को उजागर करने वाले दैनिक भास्कर के “भास्कर समाधान” सेगमेंट का असर लगातार दिखाई दे रहा है। अलग-अलग इलाकों से आई सफाई, सीवरेज और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर जहां कई जगह कार्रवाई शुरू हुई है, वहीं कुछ समस्याएं अब भी समाधान की प्रतीक्षा में हैं। भास्कर समाधान टीम ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया, जिसके बाद कुछ मामलों में त्वरित राहत मिली है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। मंदिर के पास लगा कचरे का ढेर, श्रद्धालु परेशान घाट गेट क्षेत्र से संतोष ने शिकायत दर्ज कराई कि पीपलेश्वर मंदिर के पास लंबे समय से कचरे का ढेर जमा है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कचरे के कारण बदबू और गंदगी से आवागमन प्रभावित हो रहा है। आसपास के दुकानदार भी इससे परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई की मांग की है। खुला नाले का ढक्कन, जलभराव में हादसे का खतरा मालवीय नगर निवासी वाजिद खान ने बताया कि क्षेत्र में नाले का ढक्कन काफी समय से टूटा पड़ा है। बारिश या पानी भरने पर नाला दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात में राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई है। 7-8 महीनों से बंद एस्केलेटर, बुजुर्ग-दिव्यांग सबसे ज्यादा परेशान टोंक फाटक से विजेंद्र ने शिकायत की कि यहां लगा एस्केलेटर पिछले 7–8 महीनों से बंद पड़ा है। आमजन की सुविधा के लिए लगाए गए इस एस्केलेटर के बंद रहने से लोगों को ऊंची सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगजन विशेष रूप से परेशानी झेल रहे हैं। लोगों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है। कचरे से बढ़ रही गंदगी और मच्छर रामगंज क्षेत्र से शाहरुख ने बताया कि इलाके में कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। सड़ांध फैलने के साथ मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए नगर निगम से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या दूर सिंधी कैंप क्षेत्र से राकेश ने शिकायत की थी कि सुबह से सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होकर बह रही है। गंदा पानी सड़क पर फैलने से आवागमन प्रभावित था। शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचते ही टीम मौके पर पहुंची और लीकेज ठीक कर मरम्मत कार्य पूरा किया। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। इसी तरह से बनी पार्क के सिंधी कॉलोनी से डॉ. निशि चंदनानी ने सड़क पर सीवर से निकली गंदगी का ढेर होने की शिकायत पोस्ट की थी। ये समस्या जैसे ही भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए अधिकारी तक पहुंची। वैसे ही नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक हिरो गुजराती ने अपनी टीम को मौके पर भेजकर इसे साफ करवा दिया है। जिसके बाद क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने हिरो गुजराती
सिंधी कॉलोनी में सड़क पर पड़े सीवर के मलबे को साफ करवाने के लिए लोगों ने नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक हिरो गुजराती को अपना स्टार चुना है। अधिकारी ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजकर कार्रवाई करवाई थी। जिससे लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। भास्कर समाधान सेगमेंट हर बार यह साबित कर रहा है कि जब जनता की आवाज सही मंच तक पहुंचती है, तो व्यवस्था को भी हरकत में आना ही पड़ता है। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 2.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 3.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 4.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 5.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 6.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 7.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 8.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 10.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *