शिमला में पूर्व मंत्री के घर पर चोरी:4 गीजर ले गए शातिर, जाखू क्षेत्र में रंगीला राम राव का घर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव के मकान में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर पूर्व मंत्री के घर पर रखे चार गीजर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री का शिमला के जाखू क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान है। इस वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था और मकान काफी समय से खाली था। रंगीला राम राव के परिवार के सदस्यों का यहां बीच बीच में ही आना जाना होता है। कुछ दिन पहले 4 गीजर खरीदकर मकान में रखे पुलिस को दी शिकायत बताया गया कि कुछ दिन पहले चार पुराने गीजर एक कमरे में रखे गए थे। 9 जनवरी को जब परिवार के सदस्य मकान में पहुंचे तो मेन गेट खुला मिला। अंदर देखा तो सभी गीजर गायब पाए गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बता दें कि रंगीला राम राम मंडी जिला से संबंध रखते है। वह कैबिनेट मंत्री के साथ साथ पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहाकार भी रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *