त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग कानपुर रणथंभौर दुर्ग सहित टाइगर रिजर्व के पेरीफेरी वाले इलाकों में लगातार टाइगर का मूवमेंट देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को टाइगर RBT-2511 त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग के मिश्रदर्रा गेट पर देखा गया। इस दौरान यहां टाइगर करीब आधा घंटे तक चहलकदमी करता रहा। जिसके चलते यहां कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। आधा घंटे तक त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर चहलकदमी करता रहा टाइगर जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:00 बजे RBT-2511 मिश्रदर्रा गेट पर आ गया। इस दौरान टाइगर मिश्रदर्रा गेट के आगे भरे पानी में अठखेलियां करता रहा। यह टाइगर कभी सड़क पर चलकदमी करता दिखाई दिया तो कभी पानी में बैठा हुआ दिखाई दिया। यहां करीब आधा घंटे तक टाइगर ने अठखेलियां की। जिसके बाद टाइगर ने जंगल का रूख किया। हालांकि की इस दौरान वन विभाग की ओर से एतिहात के दौर पर लगातार टाइगर की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग कि। जब टाइगर ने जंगल का रुख किया तो वन विभाग में श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि बुधवार सुबह रणथंभौर दुर्ग में भी टाइगर का मूवमेंट देखा गया था। इससे पहले रात को एक टाइगर का जोड़ा ख्वास जी के बाग में दिखाई दिया था।


