डीग कोतवाली का आईजी ने किया औचक निरीक्षण:अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

भरतपुर रेंज आईजी कैलाश बिश्नोई ने गुरुवार को डीग कोतवाली पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
आईजी ने पुलिस थाने के रिकॉर्ड रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा, एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा, सीओ सीताराम बेरवा, डीग कोतवाली प्रभारी रामनरेश मीणा और एसआई मंगतू राम सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण संपन्न होने के बाद भरतपुर रेंज आईजी कैलाश बिश्नोई भरतपुर के लिए रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *