कोटपूतली-बहरोड़ में बदला मौसम का मिजाज:रात में सर्दी, दिन में गर्मी का एहसास, रबी की फसलों को मिलेगा फायदा

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मौसम में अचानक बदलाव आया है। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रात और सुबह के समय ठंड बढ़ गई है, जबकि दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। 9 बजे तक कई हिस्सों में छाया रहा कोहरा
गुरुवार सुबह 9 बजे तक जिले के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी लगभग 200 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात और सुबह ठिठुरन महसूस हुई। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में जिले में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा और रात में ठंड का सिलसिला जारी रह सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सिंचाई और कीटनाशक का छिड़काव कोहरा छंटने के बाद ही करें, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। आम लोगों को भी सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। जिले के कृषि उपनिदेशक डॉ. रामजी लाल यादव ने बताया कि वर्तमान मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल है और इससे किसी प्रकार की क्षति की आशंका नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *