राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को पाली के पुराना बस स्टैंड स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाने में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें हज-2026 के लिए चयनित पाली जिले के 61 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। उनकी मेडिकल जांच की गई एवं प्रशिक्षण दिया गया। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के हज ट्रेनर पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज ने शिविर में हज यात्रियों को हज सुविधा ऐप तथा स्मार्टवाच की जानकारी दी। रंगरेज ने बताया कि केम्प में हाजियों का टीकाकरण किया गया। उनकी मेडिकल जांच कर मेडिकल डायरी दी गई। साथ ही यात्रियों को हज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण सत्र में उलेमाओ काज़ी इकरामुद्दीन जोधपुर, हाजी अब्दुल जब्बार जोधपुर, हाजी मोहम्मद साबिर, कयूम मोदी जोधपुर ने हज की प्रक्रिया, एहतियात, अनुशासन एवं यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
टीकाकरण एवं मेडिकल जांच का कार्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की डॉ उजमा जबीन एवं मेडिकल टीम द्वारा किया गया। शिविर में जिला अल्पसंख्यक मामलात विभाग के स्टाफ का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में हाजी अनवर चौहान, अमजद अली का विशेष सहयोग रहा। हज कमेटी के एडवोकेट साबिर खान, अल्ताफ अहमद चूड़ीगर, शाहिद पीनू, अमजद अली, हाजी महबूब टी, तारिक चूड़ीगर, रमजान सामरिया, यूसुफ मोयल, एडवोकेट असलम खान, जिशान अली रंगरेज, मोनू भाई चूड़ीगर, जावेद सिरोहा, अनवर हुसैन, यूनुस दर्द, अनीश पठान, नादिर हुसैन, आसिफ अली सहित कई जने मौजूद रहे।


