स्नातकोत्तर के छात्रों को दी गई उपाधि

भास्कर न्यूज| चाईबासा ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में दो दिवसीय ग्रेजुएशन डे सह डिग्री डिस्ट्रीब्यूशन समारोह का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रथम दिन स्नातकोत्तर सत्र 2020-22, 2021-23, 2022-24 एवं स्नातक सत्र 2018-21, 2019-22 के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रो. रिंकी दोराई उपस्थित थीं और विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स के को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रभात कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. रिंकी दोराई ने कहा कि आज का दिन बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आपकी शिक्षा का अंत नहीं हुआ है। बल्कि दीक्षा का अंत हुआ है। बस महज यह एक पड़ाव है अभी आप लोगों को बहुत आगे तक जाना है। उन्होंने कहा कि नियोजित तरीके से शिक्षा ग्रहण करें सफलता आपको जरूर मिलेगी। ईमानदारी से मेहनत करें सफलता जरूर कदम चूमेंगी। कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि हर छात्र-छात्राओं को दिन भर में कम से कम 3 से 4 घण्टे अपने मोबाइल को बंद करके पढ़ना चाहिए ताकि मेहनत सही ढंग से हो। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूषण कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पौधा देकर किया सम्मानित किया। सत्र के सभी टॉपरों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा डिग्री की उपाधि दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *