कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की सदस्य बनीं डॉ. अंजू बाला खाखा

चाईबासा| अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू बाला खाखा को कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य बनाया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू बाला खाखा को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट का सदस्य नामित किया है। सिंडिकेट सदस्य के रूप में इनकी कार्यावधि 10 फरवरी से एक वर्ष की अवधि तक प्रभावी रहेगी। इसके लिए कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *