लुधियाना जिले के थाना बस्ती जोधेवाल क्षेत्र में राहों रोड पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टिप्पर ड्राइवर युवक को कई मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील मूल रूप से लखीमपुर का रहने वाला था और लंबे समय से लुधियाना में काम कर रहा था। वह रोज की तरह सुबह काम पर जा रहा था जब यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी बता दे कि घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने टिप्परों की आवाजाही रोक दी और मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।लोगों का आरोप है कि राहों रोड पर आए दिन तेज रफ्तार टिप्परों का आतंक रहता है, जिसके कारण कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से भारी वाहनों पर सख्ती करने और हादसे के जिम्मेदार ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टिप्पर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक इस रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक ऐसे हादसे नहीं रुकेंगे। पुलिस ने मामले की पूरी जांच करने और दोषी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।


