बलौदाबाजार के क्लस्टर पंचायतों में लगे राजस्व शिविर:263 आवेदन मिले, 194 का मौके पर निराकरण, स्वामित्व योजना के तहत 100 कार्ड बांटे गए

बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर बुधवार को क्लस्टर पंचायतों में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में लोगों की कई समस्याओं से संबंधित कुल 263 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 194 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि बाकी 69 आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। शिविर के दौरान आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का वितरण भी किया गया। स्वामित्व योजना के तहत 100 स्वामित्व कार्ड लाभार्थियों को बांटे गए। कलेक्टर सोनी के निर्देश पर अपर कलेक्टर और एसडीएम ने शिविर का जायजा लिया और आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, तहसील बलौदाबाजार में 53 आवेदनों में से 46 का निराकरण हुआ। लवन में 96 में से 58, पलारी में 38 में से 15, भाटापारा में 23 में से 22, सिमगा में 26 में से 25, सुहेला में 10 में से 8, टुण्ड्रा में 7 में से 3 और सोनाखान में 18 में से 17 आवेदनों का निराकरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *