सिरसा पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 ठग:गूगल कंपनी के नाम पर 79 हजार की थी धोखाधड़ी, जोधपुर और सूरतगढ़ पहुंची टीम

हरियाणा के सिरसा जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो युवकों को राजस्थान के जोधपुर और सूरतगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राजस्थान के सूरतगढ़ की आरसीपी कॉलोनी वार्ड नंबर 17 निवासी तरुण और जोधपुर के श्रीसुरपुरा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। गांव केलनिया निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 7 अगस्त 2024 को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह गूगल कंपनी की शाखा से बात कर रहे हैं, जो कंपनी और ग्राहक के बीच काम करती है। आपको कंपनी के उत्पादों का फीडबैक टास्क पूरा करने के बाद मोटे मुनाफे का बोनस भी मिलेगा। लालच में आकर उनकी वेबसाइट पर पंजीकरण करवा लिया और एक लॉगिन आईडी बनाकर एक लाख 79 हजार रुपए का इन्वेस्टमेंट कर दिया। पैसा निकालने चाहे तो मांगे 5 लाख 33 हजार
अमित ने बताया कि बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो 5 लाख 33 हजार रुपए की डिमांड की गई। राशि ज्यादा होने के कारण उसने अपनी राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उनकी वेबसाइट बंद हो गई थी। बाद में धोखाधड़ी का आभास होते ही उसने पुलिस को शिकायत दी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में 3 सितंबर 2024 को साइबर ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। निशानदेही पर 10 हजार व मोबाइल बरामद
जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना में संलिप्त तरुण को सूरतगढ़ से काबू कर उसकी निशानदेही पर 10 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं जबकि प्रदीप को जोधपुर क्षेत्र से काबू कर उसकी निशानदेही पर एक मोबाइल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि केस की जांच जारी है। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *