बिलासपुर में हाई मास्क लाइट पर सियासत:श्रेय लेने को लेकर कांग्रेस नेता आमने-सामने; गौरव शर्मा ने पूर्व विधायक को घेरा

बिलासपुर सदर के घाघस चौक पर लगी हाई मास्क लाइट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस के दो नेता आमने-सामने आ गए हैं, जिससे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब बंबर ठाकुर विधायक थे, तब उन्हें जनता की समस्याओं की याद नहीं आई। अब जब घाघस चौक पर हाई मास्क लाइट जिला परिषद निधि से लगवाई गई है, तो उसका श्रेय लेने के लिए बयानबाजी की जा रही है। शर्मा का आरोप- जनता के हित में नहीं, ठेकेदारी कर रहे गौरव शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह लाइट उन्होंने अपनी जिला परिषद निधि से लगवाई है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में किसी और द्वारा इसका श्रेय लेने का प्रयास उचित नहीं है। शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक विकास कार्य जनता के हित में नहीं, बल्कि ठेकेदारी के लिए कर रहे हैं। बोले- जनता राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि ठेकेदारी को लेकर किन नेताओं के बीच विवाद हुए और गोलियां तक चलीं। शर्मा ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और विकास कार्यों के नाम पर की जा रही राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *