जिला हॉकी संघ ने रायपुर को 3-2 से दी शिकस्त

राजनांदगांव| बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति यूथ कप 7ए साइड हॉकी स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त टीमें भाग ले रही है। स्पर्धा के दूसरे दिन बुधवार को खेले गए चौथे मैच में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने अपने पहले मैच में हॉकी रायपुर को 3-2 गोल से पराजित कर विजयी की। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद जिला हॉकी संघ ने खेल में बदलाव किया। रायपुर के गोल पोस्ट पर हमला किया और मैच के 32वें मिनट में सफलता मिली। टिम के फारवर्ड सुखदेव निर्मलकर ने मैदानी गोल किया। 38वें मिनट में खुशाल यादव, 39वें मिनट में करण साहू ने गोल किया। रायपुर 2 गोल ही कर पाई। राजनांदगांव ने रायपुर को 3-2 गोल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। टीम की इस जीत पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, छोटे लाल रामटेके, अरुण श्रीवास्तव, अनुराज श्रीवास्तव ने हौसला बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *