डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत कुचामन सिटी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 760 ग्राम डोडा चुरा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम जुसरी रोड स्थित लव कुश वाटिका के सामने मौजूद थी। वहां एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ पाया गया। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवकरण पुत्र पोकरराम (32) के रूप में हुई है। वह रूपपुरा, थाना कुचामन सिटी का निवासी है। पुलिस ने देवकरण के कब्जे से कुल 3 किलो 760 ग्राम डोडा चुरा जब्त किया।


