राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की साल 2026 की मुख्य परीक्षाओं का बुधवार को नागौर जिले सहित पूरे प्रदेश में विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह होते ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। जिले के 159 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्त निगरानी में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। 159 परीक्षा केंद्रों पर 50,303 परीक्षार्थी शिक्षा विभाग के अनुसार नागौर जिले में इस साल कुल 50,303 स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। इनमें कक्षा 10वीं के 23,024 और कक्षा 12वीं के 27,279 परीक्षार्थी शामिल हैं। सभी केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे परीक्षा शुरू हुई, जबकि विद्यार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। प्रवेश से पहले सघन जांच, नकल पर सख्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। आईडी कार्ड और प्रवेश पत्रों की बारीकी से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। नकल की किसी भी संभावना को रोकने के लिए संवेदनशील केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। उड़नदस्ते सक्रिय, पुलिस बल तैनात जिला शिक्षा विभाग द्वारा गठित उड़नदस्तों ने परीक्षा शुरू होते ही निरीक्षण शुरू कर दिया। टीमें लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों में दिखी उत्सुकता परीक्षा के पहले दिन अभिभावकों में भी खास उत्सुकता देखी गई। कई अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते नजर आए। यहां देखें 10 वीं (माध्यमिक ) का टाइम टेबल
यहां देखें 12वीं (उच्च माध्यमिक) का टाइम टेबल


