ठगों को फर्जी सीम उपलब्ध कराई, आरोपी गिरफ्तार:3 महीने से फरार चल रहा था 5 हजार का इनामी बदमाश

डीग जिले की बृज नगर पुलिस ने साइबर ठगों को फर्जी सिम उपलब्ध कराने के आरोप में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि एसपी ओमप्रकाश मीना के निर्देश पर साइबर ठगी के आरोपियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर ईशनाका निवासी साकिर पुत्र सरजीत को पकड़ा गया। साकिर के खिलाफ पिछले साल 30 अक्टूबर को एएसआई बनै सिंह ने साइबर ठगों को फर्जी सिम मुहैया कराने का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी से पहले आरोपी साकिर मेव 3 महीने से फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *