भीलवाड़ा में अजमेर हाईवे पर बीती रात नाकाबंदी के दौरान बड़ा सड़क हादसा हुआ। भीलवाड़ा डेयरी के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम के सामने एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी समेत वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मामला सदर थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा अजमेर हाईवे का है। बीती रात पुलिस टीम भीलवाड़ा डेयरी के पास बैरिकेड्स लगाकर रोज की तरह गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी देखकर अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही गाड़ियां आपस में टकराईं अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रही गाड़ियां तेज स्पीड में होने से कंट्रोल में नहीं आ सकीं। देखते ही देखते एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं और हाईवे पर अफरा फरी की स्थिति बन गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। कांस्टेबल को आई गंभीर चोट नाकाबंदी के दौरान तैनात कांस्टेबल कुलदीप 25 पिता राजेन्द्र के पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कई वाहन बुरी तरह डैमेज टक्कर इतनी तेज थी कि कई गाड़ियों के बोनट और इंजन बुरी तरह पिचक गए। चश्मदीदों के अनुसार गाड़ियों के एयरबैग खुलने से बड़ा नुकसान टल गया। हादसे के बाद हाईवे पर कांच के टुकड़े और गाड़ियों का मलबा फैल गया। क्रेन से हटवाए गए वाहन पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, ताकि हाईवे पर यातायात सुचारू किया जा सके। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।


