बालोद| शहर में इन दिनों स्ट्रीट लाइट सुबह उजाला होने से पहले ही बंद कर दी जा रही है, जिससे मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तड़के सुबह अंधेरा छा जाता है। ऐसे में सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो जाता है। स्ट्रीट लाइट कम से कम सुबह 6:15 बजे तक चालू रखी जाए, ताकि सुबह टहलने वालों और काम पर निकलने वालों को सुविधा हो सके। छोटी सी तकनीकी व्यवस्था से समस्या का समाधान संभव है।


