बटाला में रोडवेज-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल:डिपो से चलने वाली 100 बसें बंद, यात्री परेशान, संगरूर में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज और पनबस के लगभग 7 हजार कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।इस हड़ताल के कारण बस सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। वहीं गुरदासपुर जिले के बटाला डिपो से प्रतिदिन चलने वाली 120 बसों में से आज 100 बसें बंद हैं, जबकि केवल 20 बसें ही संचालित हो रही हैं। बता दे कि सरकारी बसों के ठप होने से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर कामकाजी महिलाओं को आवागमन में परेशानी हो रही है; कई महिलाओं को बसों के अभाव में काम पर जाने के लिए छुट्टी लेनी पड़ी। हड़ताल से यात्री परेशान सरकारी बस स्टैंड के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि डिपो को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।इस दौरान पनबस कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मचारी यूनियन का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार से संपर्क कर चुके हैं। कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पर कर रहे प्रदर्शन यूनियन के अनुसार, मांगों पर चर्चा के लिए एक बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से समय नहीं दिया गया। इसी कारण कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *