डूंगरपुर में कलेक्ट्रेट पर दिव्यांगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में दिव्यांगों के एसएसओ पोर्टल पर दस्तावेज सत्यापन का विकल्प नहीं मिलने के कारण यह आक्रोश जताया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगों कलेक्टर को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग की है। आपनो संस्थान के बैनर तले दिव्यांगजन गुरुवार को डूंगरपुर कलेक्ट्री पहुंचे। इस दौरान बताया कि वे भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। 6 फरवरी को बोर्ड की ओर से संशोधित कट ऑफ में सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया। दिव्यांग शेखर भोई ने बताया कि इसमें दिव्यांगों की कट ऑफ 3.19 पर्सेंट रही। बोर्ड की ओर से सभी को पास घोषित किया। इसके बावजूद एसएसओ आईडी पर दस्तावेज सत्यापन का विकल्प या लिंक नहीं दिया गया। इससे सभी दिव्यांग अभ्यर्थी परेशान रहे। वही चयन को लेकर भी दिव्यांग अभ्यर्थी चिंता में है। दिव्यांगजनों ने कलेक्टर से दस्तावेज सत्यापन को लेकर आ रही तकनीकी समस्या को दूर कर राहत पहुंचाने की मांग की है।


