बालोद| शहर के कई क्षेत्रों में पाइपलाइन से पानी लगातार बह रहा है, लेकिन नगर प्रशासन और जलापूर्ति विभाग की ओर से अभी तक कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया। इस वजह से न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई नलों से लगातार पानी बहने के कारण घरों में पानी की कमी रहती है। सभी नलों और पाइपलाइन की तुरंत जांच कर मरम्मत करवाई जाए, ताकि पानी की बचत हो सके।


