आरके नगर की पानी टंकी से आज शाम सप्लाई नहीं

राजनांदगांव| नगर निगम के द्वारा गर्मी से पहले टंकी सफाई एवं पेयजल की आपूर्ति करने व्यवस्था की जा रही है। 12 फरवरी को आरके नगर टंकी में 16.00 लाख लीटर क्षमता का वाल्व फिटिंग कार्य होगा। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया आरके नगर टंकी के वाल्व फिटिंग कार्य के कारण आरके नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभांठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कंुज विहार, गायत्री, कालोनी, जल तरंग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शिवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन कालोनी ए, गांधीनगर, चंद्रा कॉलोनी, आशानगर क्षेत्र में शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 13 को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *