भंवरपुर में चार दिवसीय श्री हरि कथा का शुभारंभ किया गया

भंवरपुर| ग्राम भंवरपुर में सोमवार को दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान दिल्ली से संचालित शाखा सरायपाली समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में बाजार पारा में चार दिवसीय श्री हरि कथा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान दिल्ली से पधारे कथा वाचक साध्वी बहनों भक्ति अर्चना भारती व साध्वी अनंता भारती ने आज का कथा किया गया। राजा जनक जी की कथा में गुरु अष्टावक्र के अंगों की वक्रता से व्यक्ति की पहचान नही होती इस प्रसंग का विस्तार से किया गया। सुमधुर भजन साध्वी अनंता भारती व स्वामी अखिलेशानन्द ने किया जो मन मोहक रहा। इस मौके पर भंवरपुर नौगढ़ी, बारडोली, उमरिया, सागरपाली, संतपाली, सरायपाली, बिछिया, गांव से सैकड़ों लोग सत्संग पंडाल में गुरु भक्त कथा श्रवण करने के लिए मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *