गुमला में सड़क दुर्घटना में एक की मौत:घर जाते वक्त हुआ हादसा, ट्रैक्टर से हुई टक्कर; टाटा मैजिक ड्राइवर की गई जान

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय पंकज मिंज की मौत हो गई। वह चिरगांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, पंकज मिंज अपने टाटा मैजिक वाहन से गुमला से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने आगे जा रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसआई विनय कुमार महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक पंकज मिंज टाटा मैजिक वाहन चालक के रूप में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टरों में पीछे की ओर लाइट लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि अंधेरे में ट्रैक्टर दिखाई नहीं देते, जिससे अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं और अन्य वाहन चालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *