राजनांदगांव| शहर से लगे ग्राम सुन्दरा में प्रथम वर्ष रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 13 फरवरी से किया जा रहा है। सरपंच हिपेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता रात्रि के समय आयोजित की जाएगी, जिससे आसपास के गांवों की टीमें भी अधिक संख्या में भाग ले सकें। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11,000, द्वितीय 7,000, तृतीय पुरस्कार 5,000 व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3,000 रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।


