नई पीढ़ी का रियल एस्टेट विजन:IIM इंदौर उद्यम संवाद से मिली लीडरशिप और टेक-फोकस की नई सोच

बदलते दौर में वही लीडर आगे बढ़ता है, जो बदलाव को समय से पहले पहचान कर उसे अवसर में बदलना जानता है। शाश्वत गुप्ता, अनुकंपा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप के थर्ड-जनरेशन प्रमोटर हैं। राजस्थान के शुरुआती रियल एस्टेट डेवलपर्स में शामिल यह समूह अब तक 30 मिलियन स्क्वेयर फीट से अधिक विकास कर चुका है। IIM इंदौर में आयोजित उद्यम संवाद लीडरशिप प्रोग्राम, जिसे दैनिक भास्कर ने नेक्स्ट-जेन डेवलपर्स के लिए विशेष रूप से क्यूरेट किया, शाश्वत गुप्ता के लिए बेहद उपयोगी रहा। अनुभवी प्रोफेसर्स से मिली वास्तविक इंडस्ट्री इनसाइट्स ने उनके नेतृत्व दृष्टिकोण को और मजबूत किया। उनके अनुसार भविष्य के तीन सबसे जरूरी गुण हैं—एडैप्टिवनेस, रेज़िलिएंस और पीपल-फर्स्ट अप्रोच। वे मानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले वर्षों में प्रोजेक्ट डिस्कवरी से लेकर कस्टमर एंगेजमेंट तक रियल एस्टेट का पूरा अनुभव बदल देगी। उनका संदेश साफ है—बड़ा सोचिए, प्रोफेशनल बनिए और कस्टमर-ऑब्सेस्ड अप्रोच से ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *