एनटीए ने JEE Main रिजल्ट की डेट बदली:अब 16 फरवरी तक करना होगा इंतजार, पहले गुरूवार को जारी होना था

जेईई-मेन जनवरी सेशन में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए अहम अपडेट सामने आया है। जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट अब 16 फरवरी तक जारी होगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट की डेट में बदलाव किया गया है। पहले रिजल्ट गुरूवार 12 फरवरी को जारी होना था। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब रिजल्ट 16 फरवरी तक कभी भी जारी किया जा सकता है या 16 फरवरी को तो जारी कर ही दिया जाएगा। वहीं हाल में एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीटस जारी की गई थी। जिसके अनुसार कोटा लोकल के स्टूडेंट अर्नव गौतम के परफेक्ट स्कोर गेन हो रहे हैं। आंसर की और अर्नव के आंसर्स के अनुसार वह 300 में से 300 अंक हासिल कर रहा है।अर्नव मूल रूप से कोटा का रहने वाला है और उसके माता पिता सरकारी टीचर हैं। इस रिजल्ट में अभी रैंक जारी नहीं होगी, क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। ऐसे में अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाले परिणामों में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। जिसके बाद जेईई एडवासं का पेपर होगा। पिछले साल जनवरी 2025 सेशन में आपत्तियों के बाद कुल 6 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे और 2 प्रश्नों में एक से ज्यादा ऑप्शन सही माने गए थे। इनमें सबसे ज्यादा गलतियां फिजिक्स में पाई गई थीं, जहां 4 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे। वहीं केमिस्ट्री और मैथ्स में एक-एक क्वेश्चन ड्रॉप हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *