सम्मेलन: कृषि विधियों की जानकारी दी

भास्कर न्यूज | जांजगीर जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव और एग्रीटेक कृषि मेला के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में सुबह 10 बजे किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिले भर से आए किसानों ने इसमें हिस्सा लिया और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को ग्रीष्मकालीन उन्नत किस्मों, ग्रीष्मकालीन उद्यानिकी फसलों, बीज उत्पादन, आधुनिक खेती तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती, फसल संरक्षण और नए कृषि उपकरणों के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए, जिससे किसानों की आय बढ़ सके। जांजगीर‑चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि बदलते समय में किसानों के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्नत बीजों का प्रयोग, जैविक खेती, फसल विविधीकरण और आधुनिक यंत्रों के उपयोग से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवाचार और जागरूकता ही आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू और गुलाब सिंह चंदेल ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बिशुन कश्यप, शिव तिवारी, दुष्यंत सिंह, संदीप तिवारी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। किसानों ने उन्नत बीजों और कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी देखी और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती और नवाचार के महत्व से जोड़ना था, ताकि वे अधिक उत्पादक और आत्मनिर्भर बन सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *