डीएलएड : मूल्यांकन के लिए परीक्षक अब 19 तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

बीकानेर| राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों में पढ़ने वाले द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थियों की कॉपी जांच और क्रियात्मक परीक्षा मूल्यांकन के लिए परीक्षक अब 19 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए शिक्षा विभाग ने 14 फरवरी से पोर्टल खोल दिया है। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर के पंजीयक नरेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि राजकीय संस्थानों में कार्यरत परीक्षक शाला दर्पण पोर्टल की स्टाफ लॉगिन आईडी से भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। एनसीटीई के मापदंड अनुसार योग्यता धारी शिक्षक रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *