खुद को जलाया, चाकू मारा.. फिर नर्मदा में कूदा:खरगोन में युवक ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपए हारा; सुसाइड की कोशिश की

खरगोन में ऑनलाइन गेम ड्रीम-11 में 40 हजार रुपए हारने के बाद युवक ने सुसाइड का प्रयास किया। उसने पहले खुद को जलाने और गर्दन पर चाकू मारने की कोशिश की। फिर खलघाट पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने उसे बचा लिया। युवक का नाम हर्षित (28) पिता नरेंद्र बर्फा है। वह बड़वानी जिले के साली गांव का रहने वाला है। शनिवार दोपहर को वह करीब 2.30 बजे खलघाट ब्रिज पहुंचा था। जिस समय उसने ब्रिज से छलांग लगाई वहां नदी में मौजूद गोताखोर नरसिंह की उसे देखा और उसकी जान बचाई। हर्षित के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिनसे खून बह रहा था। पुलिस ने परिजन के हवाले किया
बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि हर्षित ने ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपए हारने के बाद सुसाइड की कोशिश की। गोताखोर नरसिंह ने उसे बचाया। पुलिसकर्मी नीरज यादव और पीयूष त्रिपाठी उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। परिजन उसे घर लेकर चले गए। दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था
पुलिस के मुताबिक हर्षित (20) 12वीं पास है। वह पिछले 2 साल से नीट की तैयारी कर रहा है। वह डॉक्टर बनना चाहता है। उसके माता-पिता गांव में खेती किसानी करते हैं। यह गेम उसके दोस्तों ने बताया था। इसके पहले एक दो बार ऑनलाइन गेम खेल चुका है, तब वह कम राशि हारा था, लेकिन इस बार वह 40 हजार रुपए हार गया था। क्या है ड्रीम 11
ड्रीम 11 क्रिकेट का एक ऑनलाइन सट्टा गेम है। Dream11 नाम के ऐप पर खेलने वाले खिलाड़ी टीम बनाते हैं। चुने गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पॉइंट्स मिलते हैं। सबसे ज्यादा पॉइंट्स मिलने पर एक खिलाड़ी को विजेता घोषित किया जाता है। इसमें सैकड़ों खिलाड़ी शामिल होते हैं। जीतने वाले कम होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *