दूल्हे की घोड़ी पर बैठे-बैठे मौत:श्योपुर में बारात लेकर मंडप पहुंचा था; तोरण मारने के बाद डीजे पर किया डांस

श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। वहां परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। प्रदीप जाट (27) की बारात श्योपुर बायपास से जाट छात्रावास पहुंची थी। यहां पर शादी समारोह था। शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा डांस करने से थक गया है, लेकिन घोड़ी पर बैठे-बैठे उसकी हालत गंभीर हो गई। बारातियों ने उसे तुरंत घोड़ी से उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका है। शनिवार को प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया। देखिए पांच तस्वीरें मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध
दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है। चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। ग्राफिक्स से जानिए कैसे रखें दिल का ख्याल यह खबर भी पढ़ें महिला संगीत में डांस कर रही युवती की मौत विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *