भोपाल के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:तेलुगु भाषा में मेल किया, स्कूल खाली कराया गया; पुलिस और ATS ने ली तलाशी

भोपाल के पिपलानी में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने ऑफिशियल ईमेल आईडी पर बिल्डिंग को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की चेतावनी दी। मामला शनिवार सुबह 10.30 बजे हरमन माइनर स्कूल का है। आज स्कूल की छुट्‌टी थी, लेकिन स्टाफ के कुछ सदस्य और कुछ छात्रों के परिजन मीटिंग के लिए मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद तुरंत ही वे बाहर निकल गए और पुलिस को सूचना दी। स्कूल के हर कोने की हुई तलाशी
मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल) और डीएस (डॉग स्क्वायड) की टीम के साथ स्कूल की सघन तलाशी शुरू कर दी। इसके अलावा, एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) की टीम भी जांच के लिए पहुंची। थाना प्रभारी (TI) अनुराग लाल ने बताया कि स्कूल के कोने-कोने की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। मेल करने वाले का IP एड्रेस खंगाला
पुलिस को जानकारी मिली कि दो दिन पहले ही दिल्ली से स्कूल में किताबों का एक पार्सल आया था। इसे भी संदेह के आधार पर बीडी और डीएस की टीम ने खोलकर जांच की, लेकिन उसमें सिर्फ किताबें निकलीं। अब मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर एक्सपर्ट्स उसकी आईपी एड्रेस ट्रेस कर रहे हैं, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। तेलुगु भाषा में था मेल, स्टाफ ने किया ट्रांसलेट
धमकी भरा मेल तेलुगु भाषा में लिखा गया था। स्कूल स्टाफ में मौजूद एक व्यक्ति को तेलुगु भाषा आती थी, उसने मेल को ट्रांसलेट कर इसकी जानकारी अन्य स्टाफ को दी। इसके बाद तुरंत स्कूल खाली कराया गया। उस समय वहां करीब 50 लोग मौजूद थे। स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह खबर भी पढ़ें
इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी इंदौर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद दोनों स्कूलों में बच्चों की छुट्‌टी कर बिल्डिंग खाली करा ली गई। इंदौर के खंडवा रोड स्थित एनडीपीएस और राऊ स्थित आईपीएस स्कूल को मंगलवार सुबह 5.59 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूल प्रबंधन को धमकी भरा ई-मेल तमिलनाडु से आया था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *