खंडवा-आलीराजपुर रेल लाइन का सर्वे जल्द होगा पूरा:6.25 करोड़ की स्वीकृति मिली, संघ के शताब्दी वर्ष में पटरी बिछाने का लक्ष्य

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में गायत्री मंदिर में ताप्ती-नर्मदा रेल लाइन केंद्रीय समिति की बैठक हुई। इसमें शनिवार को अलीराजपुर-खंडवा रेल लाइन परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि समिति के प्रयासों से 21 जनवरी 2025 को रेल लाइन के सर्वे कार्य का शुभारंभ हुआ था। 90 सालों से लंबित इस मांग को भारत सरकार के रेलवे विभाग ने स्वीकार करते हुए सर्वे कार्य के लिए 6 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी साल को यादगार बनाने के लिए न सिर्फ सर्वे कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा, बल्कि रेल पटरियां बिछाने का कार्य भी इसी साल शुरू करने का लक्ष्य है। इसके लिए जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा और रेल मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा। बैठक में इनकी रही मौजूदगी बैठक में समिति के मार्गदर्शक दामोदर अग्रवाल , डॉ. एल.एन. वडनेरे, दीपक राठौर, रामदास कदम, राजेश राठौड़, शेखरचंद्र जैन गुरु, ओमप्रकाश खंडेलवाल, मांगीलाल मुकाती, जितेंद्र फोंगला, जिलाध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह, सचिव राजेंद्र भावसार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *