उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का भव्य आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह महोत्सव 30 जून तक चलेगा, जिसमें 125 दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। महाशिवरात्रि के दिन प्रख्यात कलाकार हंसराज रघुवंशी और आनंदम शिवमणि की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। गुड़ी पड़वा के अवसर पर 30 मार्च को शिप्रा तट पर निर्मित मंच से प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह और मोहित चौहान अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय सम्मान, जिसकी राशि 21 लाख रुपए है। साथ ही राज्य स्तरीय तीन सम्राट विक्रमादित्य शिखर सम्मान (5-5 लाख रुपए) प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार और सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस बार विक्रमोत्सव को भगवान महाकाल और महाशिवरात्रि से विशेष रूप से जोड़ा गया है। उत्सव के दूसरे चरण में 30 मार्च से 30 जून तक जल-गंगा अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष के आयोजन में एक विशेष आकर्षण विज्ञान मेला भी होगा, जिसका आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। विक्रमोत्सव में यह होंगे खास आयोजन


