फाजिल्का जिले में अबोहर की नई आबादी में बीती रात एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, अनमोल को उसके ही कुछ दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। देर रात मोहल्ले के एक युवक ने अनमोल के परिजनों को सूचना दी कि 108 एम्बुलेंस उसे अस्पताल ले गई है।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि अनमोल के शरीर पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था, जिससे उसकी हालत गंभीर थी। घायल एम्स बठिंडा रेफर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। थाना नंबर दो के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही एक जांच अधिकारी को घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनमोल अपने दोस्तों के साथ गया था, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई और युवकों ने उस पर हमला कर दिया। प्रभारी मनिंदर सिंह ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद नई आबादी बड़ी पौड़ी गली नंबर 3 के लोगों में भय का माहौल है।


