महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल:शराब की बोतल लेकर विश्रामधाम तक पहुंचा युवक; वीडियो आया सामने

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। शुक्रवार सुबह एक श्रद्धालु बिना किसी जांच के शराब की बोतल लेकर मंदिर परिसर के विश्रामधाम तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे श्रद्धालु ने खुद को काना परसाई पांडे निवासी नर्मदापुरम होशंगाबाद बता रहा है। उसने स्वीकार किया कि, उसकी जेब में शराब की बोतल है। जिसे वह कालभैरव को चढ़ाने के लिए लाया था। उसने यह भी बताया कि, मंदिर के प्रवेश द्वार पर किसी भी सुरक्षाकर्मी ने उसकी जांच नहीं की। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्रिस्टल प्रा.लि. की ओर से गार्ड, पुलिस चौकी से पुलिस जवान और होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह घटना सामने आई है। मंदिर की सुरक्षा प्रभारी प्लाटून कमांडर हेमलता पाटीदार ने कहा कि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंदिर समिति के सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे ने कहा कि, गेट पर चेकिंग की जाती है और इस घटना में दोषी पाए जाने वाले गार्ड व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। ये भी खबर पढ़ें.. महाकाल मंदिर में वसूली का कोडवर्ड ‘शूटर’,14 पर केस महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से रुपए लेकर अवैध तरीके से दर्शन कराने के मामले में पुलिस अब तक 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। मंदिर के 8 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है लेकिन अब भी अवैध वसूली नहीं रुकी है। मंदिर की सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के गार्ड्स का ऑडियो और वीडियो दैनिक भास्कर को मिला है। इसमें संगठित गिरोह की तरह वसूली का पूरा तौर-तरीके का जिक्र है। इस गिरोह में शामिल लोगों ने अपना पासवर्ड शूटर रखा है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *